मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग, मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप मा. सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारीगणो द्वारा उनका भव्य स्वागत/अभिनन्दन किया गया।


उनके द्वारा महिलाओ सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु कुल 24 प्रार्थना पत्र/शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिनको सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया एवं निस्तारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए तथा पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। अगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु जन सामान्य से अपील की गयी एवं संबंधित पम्फलेट वितरित किये गये। जनसुनवाई के अवसर पर आयी महिलओं हेतु स्वास्थ्य विभाग जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित चिकित्सको द्वारा संबंधित जांच कर दवाई वितरित की गयी।

उनके द्वारा जिला कारागार मुजफ्फरनगर की महिला बैरक का निरीक्षण किया गया एवं बंदी महिलाओं से वार्ता की गयी।
श्री अभिषेक चौधरी जेल अधीक्षक द्वारा उनका स्वागत करते हुए महिला बैरक एवं महिला बंदियो के सम्बंध में अवगत कराया गया।
जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग से संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 आभार आत्रेय एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा,

जिला कारागार से डिप्टी जेलर दीपक कुमार, दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार, पुलिस विभाग से पुलिस उपाधीक्षक ऋिषिका सिंह, प्रभारी महिला थाना संगीता चौधरी, उप निरीक्षक ज्योति तोमर, श्रम विभाग से श्रम पवर्तन अधिकारी शालू राणा, बेसिक शिक्षा विभाग से खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बैठक का संचालन डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।




