मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम द्वारा जनपद के व्यापारियो के साथ फर्जी पेमेन्ट की NEFT स्लिप भेजकर ठगी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वर्तमान में बढते साइबर क्राइम की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये अभियान के परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध व थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा व्यापारियो के साथ फर्जी पेमेन्ट की NEFT का स्क्रीनशॉट दिखाकर धोखाधडी से सामान खरीद कर ठगी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना साईबर क्राईम पर व्यापारी ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी दुकान से एक लाख रुपये का काँपर का तार खरीदा और पेमेन्ट करते समय उसे NEFT का स्क्रीनशॉट दिखाया और सामान लेकर चला गया। कुछ देर बाद जब NEFT का पेयेमन्ट व्यापारी खाते में एड नही हुआ तो उसने उन्होने जाँच पडताल की तो पता चला कि वह धोखाधडी का शिकार हो गये है। तदपश्चात व्यापारी की शिकायत उच्चाधिकारियो के माध्यम से कार्यवाही हेतु साईबर थाना पर प्राप्त हुई। व्यापारी की शिकायत पर साईबर थाने की टीम ने इलैक्ट्रानिक व स्टेटिक सर्विलांस का उपयोग करते हुए घटना कारित करने वाले शातिर ठग को दिनाँक 01-05-2026 को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1- मुज्जमिल पुत्र साजिद अली नि० बेहटा हाजीपुर म0न0 286 उमर मस्जिद वाली गली थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष।
वांछित अभियुक्त का नाम व पता-
1. जव्वाद पुत्र शहाबुद्दीन नि० उमर मस्जिद वाली गली थाना लोनी बार्डर गाजियाबाद ।
गिरफ्तार अभियुक्त मुज्जमिल उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4),336,338 बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
2- मु0अ0सं0 347/2024 धारा 316(2), 318(4), 352 बीएनएस थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
1. 01 अदद मोबाइल फोन घटना में फेक NEFT बनाने में प्रयुक्त ।
2. कॉपर वायर के चार बंडल वजन करीब 10 किलो ।
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मुजम्मिल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं दिनांक 23-04-2026 को मैक्स एन्टरप्राइसेस कोर्ट रोड पर आया जहाँ से मैने एक लाख रुपये के तार खरीद लिये और पेयमेन्ट के लिये मैने NEFT करने के लिये कहा तो दुकानदार तैयार हो गया और मैने कैम स्कैनर एप के माध्यम से फेक NEFT की रसीद मैक्स एन्टरप्राईसेस के नाम से तैयार करके दुकानदार को दिखा दी और सामान लेकर के चला गया था। इस दुकान से मै पहले भी पैसे देकर बल्व व स्विच लेकर गया था इसलिये दोबारा इसी दुकान पर आकर घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा मैने 2024 में इसी तरह कस्बा बुढाना में धोखाधडी की थी जिसमें मै जेल गया था।
नोटः- अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोन के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के द्वारा विभिन्न व्यक्तियो / फर्मों को 19 फेक NEFT PAYMENT की रसीद करीब 8 लाख 36 हजार 237 रूपये बनायी गयी है जिसके स्क्रीनशॉट मोबाईल फोन में मौजूद पाये गये हैं। इन रसीदो में अंकित बैंक खातो के धारक की जानकारी करके घटनाओ के संबध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इन रसीदो में सबसे अधिक धनराशि की रसीद 2 लाख रुपये की है। अभियुक्त द्वारा सभी रसीदो की गहनता से थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य शिकायतों / अभियोगों की जानकारी भी की जा रही है।





