मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के 47 ग्राम प्रधान और सचिव करीब 4.77 करोड की धनराशि का ऑडिट टीम को कोई हिसाब नहीं दे पाए है। शासन स्तर से आयी टीम ने वर्ष 2022.23 में ग्रामा प्रधानों के द्वारा कराए गए विकास कार्य और निर्माण कार्यों का ऑडिट किया है। इस दौरान 47 ग्राम प्रधान और सचिवों पर करीब 4.77 करोड की रिकवरी निकली है। उक्त ग्राम प्रधान और सचिव ऑडिट टीम को इस धनराशि के संबंध कोई दस्तावेज नहीं दे पाए है। उधर डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए उक्त धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए है। वहीं स्वष्टीकरण भी मांगा है। चेतावनी दी गई है कि यदि धनराशि जमा नहीं की गई तो चुनाव लडने के लिए नोड्यूज नहीं दिया जाएगा।
जनपद में 487 ग्राम प्रचायत है। इन सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा वर्ष 2022.23 में विकास कार्य कराए गए है। विकास कार्यों का प्रधान और सचिव को आनलाइन और आफलाइन ब्यौरा देना होता है। शासन स्तर से आयी ऑडिट टीम ने पिछले दिनों सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का ऑडिट किया है। इस दौरान 47 ग्राम प्रधान और सचिवों के द्वारा कार्यों का पूर्ण ब्यौरा विभागीय पोर्टल पर अंकित नहीं किया गया। नोटिस जारी होने के बावजूद व्यय की गई धनराशि का हिसाब नहीं दिया गया। इन ग्राम प्रधान और सचिवों पर ऑडिट टीम ने करीब 4.77 करोड की रिकवरी निकाली है। इस संबंध में डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने उक्त ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में मदवार व्यय की गई धनराशि का प्रमाण समेत ब्यौरा देने व रिकवरी धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित सचिव और प्रधानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सबसे अधिक रिकवरी 1.54 करोड की धनराशि ग्राम पंचायत जौला के प्रधान और सचिव पर है।

ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव पर निकली रिकवरी की सूची
ग्राम पंचायत- रिकवरी धनराशि
छपार- 149000
खोजानंगला- 76000
खेड़की- 1182075
कासमपुर- 2911737
अलीपुर खुर्द- 974000
बुढ़ीना कलां- 368000
बुढ़ीनाखुर्द- 624000
धनसैनी- 931000
ढिंढावली- 272000
कुटबा- 190000
कुटबी- 193000
मुकुंदपुर- 552000
निरमाना- 123000
निरमानी- 139000
निवादा चिरौली- 149000
अलीपुर कलां- 974000
मोहम्मद मार्डन- 255000
अकबरगढ़- 235000
चौकड़ा- 389000
घिस्सूखेड़ा- 402000
कुल्हेड़ी- 216000
महाबलीपुर- 181000
नंगला राई- 282000
मुथरा- 376000
रोहाना कलां- 493000
रोलाना खुर्द- 318000
सादपुर- 149000
हैबतपुर- 807000
खुसरोपुर- 209000
लुहारीखुर्द- 569000
महमूदपुरा- 331000
रोनी हरजीपुर- 1478000
सैदनंगला- 149000
दधेडूकलां- 198000
बेगमपुर- 217000
आदमपुर- 160348
चौरावाला- 3576111
मंधेड़ा- 639828
बवाना- 2040560
हुसैनपुर कलां- 5284312
खानपुर- 932906
जौला- 15414306
कासमपुर खौला- 803662
जीवनपुरी- 243200
सिमर्थी- 491000
सुआहेड़ी- 898000
अब्दुलपुर- 104000
इन्होंने बताया
शासन स्तर से आयी ऑडिट टीम ने वर्ष 2022.23 में हुए विकास कार्य और निर्माण कार्यों का ऑडिट किया है। जनपद के 47 ग्राम प्रधान और सचिवों पर करीब 4.77 करोड की रिकवरी निकली है। इन सभी प्रधान और सचिव को पैसा जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया है। यदि इनके द्वारा पैसा जमा नहीं किया जाता है तो विभागीय कार्रवाई करते हुए आगामी चुनाव लडने के लिए उक्त प्रधानों को नोड्यूज नहीं दिया जाएगा।
रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ





