मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में सदर ब्लाक के गांव धंधेडा में किसान संवाद बैठक हुई है। इस बैठक में किसानों के द्वारा विभिन्न समस्या जिलाध्यक्ष के समक्ष रखी गई है। वहीं 15 मई को बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की गई है।


भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि आगामी 15 मई को किसानों के मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि सिसौली गांव में मनाई जाएगी। सुबह के समय हवन आदि और फिर विचार सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव धंधेडा में किसानों के साथ संवाद किया गया है। किसानों के द्वारा बताया गया कि गांव में आवारा पशु और बंदरों का पूरा आंतक बना हुआ है। आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं बंदर घरों में नुकसान पहुंचाने के साथ हमला कर लोगों को घायल भी कर रहे है।

किसानों ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। किसानों ने बताया कि यदि शहर में ट्रैक्टर लेकर जाते है तो पुलिस रोकती है। किसानों के द्वारा विभिन्न समस्या जिलाध्यक्ष को बताई गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि शीघ्र बडी पंचायत होने जा रही है। उस पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंन बताया कि जून माह मे होने वाले हरिद्वार चिंतन महाकुंभ को लेकर भी चर्चा हुई है।





