June 22, 2025 8:07 pm

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका कांवड मार्ग को दुरूस्त कराने के लिए खर्च करेंगी 12.69 लाख रुपए

नगर पालिका कांवड मार्ग को दुरूस्त कराने के लिए खर्च करेंगी 12.69 लाख रुपए

 

कांवड यात्रा को लेकर नगर पालिका शहरी क्षेत्र के कांवड मार्ग को दुरूस्त करने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 12.69 लाख रुपए खर्च करेंगी। नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग की मरम्मत, पेंचवर्क और अन्य कार्य कराए जाएगे। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा तैयारी शुरू की जा रही है।
आगामी दिनों में शुरू होने जा रही कांवड यात्रा को लेकर नगर पालिका तैयारियां में जुटी हुई है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और अन्य अधिकारियों के द्वारा कांवड यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर काम किया जा रहा है। कांवड यात्रा में काम करने वाले कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में शहर के कांवड मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। कच्ची सड़क, गाजावाली पुलिया, मदीना चौक आदि का बुरा हाल बना हुआ है। मेरठ रोड व अन्य स्थानों पर सड़कों में काफी गड्ढे बने हुए है। नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग को दुरूस्त करने के लिए करीब 12.69 लाख रुपए खर्च किए जाएगे। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कांवड मार्ग की सफाई, मरम्मत, पेंचवर्क आदि कार्य कराया जाएगा। कांवड मार्ग को पूरी तरह से स्वच्छ और साफ रखा जाएगा, ताकि गंगाजल लाने वाले शिव भक्त को किसी भी प्रकार की कोई पेरशानी न हो पाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल