Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 आरोपित गिरफ्तार

अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर मय 02 खाली मैगजीन व 09 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 05 अवैध तमंचे 315 बोर तथा 4,000/- रूपये नगद बरामद।*

 

27.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस काली नदी पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काली नदी पुल के पास खाली प्लाटिंग में न्याजुपुरा चरथावल रोड पर कुछ व्यक्ति मौजूद है, जिनके पास अवैध अस्लाह भी है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा एकबारगी दविश देकर मौके से 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर मय 02 खाली मैगजीन व 09 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 05 अवैध तमंचे 315 बोर तथा 4,000/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सलीम उर्फ वसीम पुत्र रहमुद्दीन निवासी नूर सितारा मस्जिद के पास न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष।
*2.* मौ0 अनस पुत्र शौकीन निवासी ग्राम विज्ञाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।
*3.* नदीम पुत्र कल्लू उर्फ जब्बार निवासी ग्राम बिज्ञाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष।
*4.* आरिस उर्फ बिटटू पुत्र मुर्तजा निवासी बैक ऑफ बडौदा वाली गली ,फर्नीचर की फैक्ट्री के पास मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध पिस्टल 32 बोर मय 02 खाली मैगजीन
✔️ 09 जिन्दा कारतूस 32 बोर
✔️ 05 अवैध तमंचे 315 बोर
✔️ 4,000/- रूपये नगद

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 178/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफफरनगर ।

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त सलीम उर्फ वसीम ने बताया कि वह नदीम से पिस्टल व तमंचा खरीदने आया था और शौकवश उक्त असलहे खरीदे। अभियुक्त मौ0 अनस ने बताया कि वह तमंचा बेचने आया था तथा दो तमंचे आरिस उर्फ बिट्टू को बेच चुका है, जिसके एवज में 2000 रुपये एडवांस प्राप्त हुए। नदीम ने बताया कि उसने एक पिस्टल, एक तमंचा, दो मैग्जीन व 9 जिंदा कारतूस सलीम उर्फ वसीम को बेचे हैं तथा 2000 रुपये एडवांस लिए हैं। अभियुक्त आरिस उर्फ बिट्टू ने भी अनस से दो तमंचे खरीदना स्वीकार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल