मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , डॉ सत्येंद्र चौधरी , द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर संस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय किशोरो की भोजन एवं संबंधित प्रकरण के साथ किशोरो की पत्रावली का भी निरीक्षण किया गया, संस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं के विषय में भी किशोरो से जानकारी ली गई, तथा संस्था के प्रथम तल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, संस्था कर्मचारी नीरज कुमार, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा एवं सुरजीत कुमार तथा सभी सुरक्षाबल उपस्थित रहे ।

Author: hindustancitynews
Post Views: 86






