Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खंड शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट स्कूल डूंगर का किया औचक निरीक्षण

खंड शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट स्कूल डूंगर का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

खंड शिक्षा अधिकारी  किरण यादव के द्वारा कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय में नामांकित 193 बच्चों में 179 बच्चे उपस्थित मिले इसके बाद नवीन नामांकन, यू डाइस प्लस, मिशन प्रेरणा,शिक्षण कार्य तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों का बहुत बारीकी से निरीक्षण किया गया है, निरीक्षण के दौरान सभी निरीक्षण बिंदु साकारात्मक मिले। तथा मिड डे मील और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी जांचा गया है, दोनों की गुणवत्ता उत्तम पाई गई। अंत में आदरणीया खंड शिक्षा अधिकारी  ने समस्त स्टाफ को नए नामांकन को बढ़ाने ओर विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रशासनिक कार्य और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल