मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
प्रमुख सचिव के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने पेस्टिसाइड की 49 दुकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने तीन कीटनाशक विक्रेताओं के साईसेंस सस्पेंड दिए है। वहीं कीटनाशक दवा के छह नमूने जांच ले लिए लैब में भेजे है। उधर उप कृषि निदेशक ने दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
मंगलवार को उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने सदर और जानसठ क्षेत्र में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की है। उनके द्वारा 15 दुकानों पर छापेमारी की गई है। कोर्ट रोड पर चैकिंग के दौरान उन्हें दस दुकानें बंद मिली है। उप कृषि निदेशक ने इन दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। उधर जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने खतौली और बुढाना क्षेत्र में पटल लिपिक देवेन्द्र चौधरी के साथ 34 दुकानों पर छापेमारी की है। पीपीओ को राजपुर छाजपुर गांव में पेस्टिसाइड की तीन दुकानें बंद मिली है। बताया जाता है कि छापेमारी की सूचना मिलने पर उक्त तीनों दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। पीपीओ ने कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानदारों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उनके द्वारा कीटनाशक दवा के छह नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।







