Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री से मिला ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल, समय पर चुनाव कराने या फिर कार्यकाल बढाने की मांग

राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री से मिला ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल, समय पर चुनाव कराने या फिर कार्यकाल बढाने की मांग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आगामी 25 मई 2026 को वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अभी तक चुनाव को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पायी है। शनिवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व सभी ग्राम प्रधान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले है। उन्होंने दोनों मंत्रियों को ज्ञापन देते हुए समय पर चुनाव कराने या फिर प्रधानों का कार्यकाल बढाने की मांग की है। उन्होंने पंचायत चुनाव विलम्ब की स्थिति में प्रशासन नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है।


शनिवार को सभी ग्राम प्रधान गांधी नगर स्थित राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यीएम योगी के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा में देरी से आशंका बढ़ रही है कि कहीं चुनाव टल न जाएं, ऐसे में विकास कार्य प्रभावित होंगे। प्रधानों ने यह भी याद दिलाया कि कोरोना काल के दौरान भी उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया था। जिसके चलते कई प्रशासनिक और वित्तीय समस्याएं सामने आई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसके बाद ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर भी पहुंचा। प्रधानों ने उनसे आग्रह किया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित निर्णय लिया जा सके। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रधानों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस मुद्दे को कैबिनेट बैठक में भी उठाया जाएगा। फिलहाल अब सभी की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है। इस दौरान ग्राम प्रधान अनूप सिंह, रविन्द्र, राजीव पाल, धर्मेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, अरविन्द्र कुमार, मोनिका, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल