Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीआरडी के जवान मिले कैबिनेट मंत्री से, होमगार्ड के जवानों के समान मानदेय कराने की मांग

पीआरडी के जवान मिले कैबिनेट मंत्री से, होमगार्ड के जवानों के समान मानदेय कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शनिवार को प्रान्तीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले है। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन देते हुए होमगार्ड के जवानों के समान मानदेय करने की मांग की है।


पीआरडी जवानों ने बताया कि समस्त पीआरडी के जवान पुलिस/होमगार्ड के साथ में कंधे से कन्धा मिलाकर ड्यूटी करते है। शासन के आदेशानुसार जवान थाना ड्यूटी, यातायात व्यवस्था ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी, मेला ड्यूटी, आपदा ड्यूटी (करोना काल) आदि के साथ-साथ सामान्य ड्यूटी से लेकर संवेदनशील ड्यूटी को बड़ी ईमानदारी और लगन के साथ करते है। होमगार्ड के जवानों को सामान्य समान ड्यूटी करने का 600 रुपए और 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलाकर करीब 930 रूपये प्रतिदिन प्रदान किये जाते है। वही पीआरडी के जवानों को समान कार्य के लिए मात्र 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ड्यूटी भत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने मंत्री से कहा कि कम मानदेय होने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवानों के समान पीआरडी के जवानों को मानदेय दिया जाना चाहिए। इस दौरान शैंकी कुमार, रविन्द्र कुमार, अंकेश कुमार, पंकज कुमार, सोमपाल, दीपक कुमार, अवनीश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, उमेश राठी, वेद प्रकाश, सतीश कुमार, दौलतराम, सचिन कुमार आदि पीआरडी जवान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल