Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किशोरी के अपरहण व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के अपरहण व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी के परिजनों को किशोरी के अपहरण व परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना नई मण्डी पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त दीपक पुत्र प्रमोद निवासी, बीराखेडी थाना गंगोह, सहारनपुर द्वारा उनके पति को फोन पर जान से मारने की तथा उनकी नाबालिग पुत्री को उठा कर ले जाने की धमकी दी गयी। महिला संबंधी अपराधों में जीरो टालरेंस की नीति के अन्तर्गत थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0-156/2026 धारा 352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.04.2026 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1-* दीपक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बीराखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर हाल पता आवास विकास कालोनी काशीराम थाना सदर बाजार सहारनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0156/2026 धारा 352/351(3) बी0एन0एस0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल