Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल

पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चौधरी से छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद।

रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59 /2026 धारा 109(1),351(3),352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय जाना है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की स्थिती देखकर उसे गाडी से नीचे उतारा गया, अचानक से अभियुक्त द्वारा उ0नि0  शैलेन्द्र को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली तथा अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागकर गेंहू के खेत में छिप गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा जनपद की एसओजी टीम भी मौके पर आ गयी। दोनो टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश को आत्मसर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गयी 01 पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* मन्जीत उर्फ काला पुत्र रुप सिंह उर्फ बब्लू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम समौली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
✔️ छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 32 बोर।

*गिरफ्तार अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 59 /2026 धारा 109(1) 351(3)352 बीएनएस थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 60/2026 धारा 109(1) /121/132 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0  राकेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0  मोहित सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0  अजय गौर एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0  मोहित चौधरी एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0  भूपेन्द्र सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0  शैलेन्द्र चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*7.* उ0नि0  अजय सोलकी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 नितिन एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 पिन्टू एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 जितेन्द्र एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*11.* है0का0 गुरूनाम एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*12.* आरक्षी रवि एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*14.* आरक्षी ललित कुमार एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*15.* आरक्षी 1774 नरेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*16.* आरक्षी 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*17.* चालक सचिन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल