मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी एक छात्र ने कक्षा 11 में फेल होंने पर आत्महत्या कर ली। छात्र कृष्णा नई मंडी क्षेत्र स्थित ग्रीन चैंबर पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत था। जानकारी के अनुसार, छात्र अपने घर में अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 172





