Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » वंदना बालियान बनी महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

वंदना बालियान बनी महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में संगठन के महिला प्रकोष्ठ को धार देने और उसे अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। संघ के प्रदेश नेतृत्व ने वंदना बालियान की सक्रियता और सांगठनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से जनपद के शिक्षक समुदाय, विशेषकर महिला शिक्षकों में उत्साह का संचार हुआ है। वंदना बालियान लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए धरातल पर कार्य कर रही हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व वह महिला शिक्षक संघ में जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारी संभाल रही थीं। मनोनयन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए वंदना बालियान ने कहा, “यह मेरे लिए केवल एक पद मात्र नहीं है, बल्कि महिला शिक्षकों के विश्वास की एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करूंगी।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और साथियों का सहयोग ही उनकी असली ताकत है और सबको साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता होगी। वंदना बालियान को भारती, मीरा शर्मा, सारिका, अनिता वर्मा, सपना और मनु सहित अनेक महिला शिक्षकों व पदाधिकारियों ने बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल