मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में बुधवार को डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं योगेन्द्र सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी इटावा द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया।


भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गए‚ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए।
Author: hindustancitynews
Post Views: 93






