मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन स्तर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूपी आईएसवीएमपी पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर सभी स्कूल अपने स्कूली वाहनों का पूरा डाटा दर्ज कराएगे। अभी तक 2950 स्कूलों के द्वारा पोर्टल पर डाटा फीड कराया गया है। अब स्कूल, परिवहन विभाग के साथ अभिभावक भी इस पोर्टल के माध्यम से स्कूली वाहन की फिटनेज, बीमा आन्य दस्तावेजों पर नजर रख सकेंगे।
शासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को पहले से अधिक मजबूत करने के लिए आईएसवीएमपी पोर्टल बनाया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक स्कूल वाहनों की फिटनेस, रखरखाव और अन्य विवरणों पर सीधी निगरानी रख सकेंगे। परिवहन विभाग के सहयोग से विकसित यह डिजिटल प्लेटफॉर्म स्कूली परिवहन को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। जनपद के सभी स्कूलों के वाहनों-बस, वैन, ऑटो आदि-को इस पोर्टल पर अपना पूरा डेटा दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसमें वाहन का पंजीकरण नंबर, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, ड्राइवर का लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, रखरखाव इतिहास और यात्रा विवरण शामिल होंगे। जनपद के सभी 3027 स्कूलों में से 2950 स्कूलों के द्वारा उक्त पोर्टल पर डाटा फीड कराया गया है। परिवहन विभाग की जांच में 174 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म पायी गई है। इन वाहनों के संचालन पर रोक लगाते हुए नोटिस भेजा गया है। विभाग के द्वारा करीब 863 स्कूली वाहनों की जांच पूरी हो चुकी है।

इन्होंने बताया
जनपद में यूपी आईएसवीएमपी पोर्टल पर 2950 स्कूलों के द्वारा डाटा फीड कराया गया है। जांच में 174 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म मिली है। जिनके संचालन पर नोटिस भेजते हुए रोक लगाई गई है। अभी तक 863 स्कूली वाहनों की जांच हो चुकी है।
सुशील कुमार मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन






