मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र में अंबेडकर जंयती शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा आयोजकों से वार्ता कर आयोजकों व अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।


14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जंयती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर अमृत जैन द्वारा नगरक्षेत्र में आयोजित होने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया तथा ड्रोन के माध्यम से भी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों से वार्ता कर उन्हें शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने तथा शासन से प्राप्त गाईडलाइन्स का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारी सिविल लाईन, कोतवाली नगर व खालापार को भी शोभायात्रा को सकुशल समपन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व शोभायात्राओं के आयोजक उपस्थित रहे।






