Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अहिल्याबाई चौक के चौडीकरण को लेकर देर रात्रि में काट दिए गए हरे भरे छायादार दो नीम के पेड

अहिल्याबाई चौक के चौडीकरण को लेकर देर रात्रि में काट दिए गए हरे भरे छायादार दो नीम के पेड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक का सौन्दर्यीकरण और चौडीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य को कराने के चक्कर में शुक्रवार की देर रात्रि यहां पर दो नीम के पेडों को काट दिया गया। इस चौराहे के समीप दो नीम के पेड दुरूस्त हालत में थे। वहीं इनकी छाया भी काफी अच्छी थी। नगर पालिका के द्वारा देर रात्रि में इन दोनों पेड को कटवा दिया गया। अभी कम्पनी बाग में पेडों की कटाई का मामला शांत नहीं हुआ है। अब पेड काटने का एक ओर प्रकरण सामने आया है।
आगामी 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जनपद मुजफ्फरनगर में आ रहे है। नगर पालिका के द्वारा बनाए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का सीएम लोकार्पण करेंगे। इसके लिए बडे स्तर पर तैयारियां चल रही है। नगर पालिका के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों के डिवाईडर पर पेंट आदि कराया जा रहा है। नगर पालिका के द्वारा उक्त चौक का चौडीकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू किया गया है। नगर पालिका ने जेसीबी मशीन से डिवाईडर और उक्त टीनशेड को हटा दिया। वहीं देर रात्रि में यहां पर स्थित दो छायादार नीम के पेडों को भी काट दिया गया है। अभी हाईकोर्ट में कम्पनी बाग के पेडों की कटाई का मामला चल रहा है। अब एक ओर पेड काटने का मामला हो गया है। बताया जाता है कि नगर पालिका के द्वारा उक्त दोनों पेडों को जनकपुरी के समीप स्थित श्मशान घाट में लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल