Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से मिले भाकियू जिलाध्यक्ष

बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से मिले भाकियू जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी संगठन के अन्य कार्यकर्ता और विभिन्न गांव के किसानों के साथ मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य अभियंता से वार्ता करते हुए किसानों की समस्या से अवगत कराया।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि गांव वहलना के जंगल में किसानों के नलकूप को सप्लाई देने के लिए काफी वर्षों से बडा ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से कई किसानों के नलकूपों के कनेक्शन है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उक्त ट्रांसफार्मर से कई फैक्ट्रियों की सप्लाई को जोड दिया है। जिस कारण उक्त किसानों के नलकूप बंद पडे हुए है। किसानों की फसल पकने को तैयार है और ऐसे में पानी की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि खतौली क्षेत्र में एक किसान का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से फुंका हुआ है। जिस कारण उसका नलकूप नहीं चल रहा है। इस ट्रांसफार्मर को सहीं कराया जाए। उन्होंने बताया कि पुरकाजी क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक किसान के द्वारा बिजली का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन उसके भाई पर बिजली बिल बकाया होने के कारण उसे कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त किसान अपने भाई से अलग रहता है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कुनाल, सतेंद्र प्रधान वहलना, प्रशांत राठी तिस्सा, राहुल चौधरी, हरपाल सिंह, अनुज कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

इन्होंने बताया

उक्त ट्रांसफार्मर पर पहले से ही छोटी फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन है। इस ट्रांसफार्मर से पहले से ही उक्त फैक्ट्रियों को सप्लाई दी जा रही है।

विनोद कुमार, मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल