Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 9 अप्रैल को जनपद मुजफ्फरनगर में आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

9 अप्रैल को जनपद मुजफ्फरनगर में आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 9 अप्रैल को जनपद मुजफ्फरनगर में आ रहे है। उनके आगामी प्रस्तावित दौरे की जानकारी मिलने पर भाजपा व रालौद के पदाधिकारी और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। नगर पालिका के द्वारा बनाए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर के नए स्मारक का सीएम लोकार्पण कर सकते है। वहीं जनपद को अन्य विकास कार्यों की सोगात भी दे सकते है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 16 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों के लिए दौरे का आग्रह किया था। उनके प्रयासों और सक्रिय पहल के परिणाम स्वरूप अब मुख्यमंत्री के 9 अप्रैल को जिले में आने की प्रबल संभावना बन रही है।
लखनऊ से संकेत मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने सीएम के प्र्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि डीएम ने सभी अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। जिले में चल रही प्रमुख परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। सीएम जनपद में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण और लोकार्पण कर सकते हैं। वहीं नगर पालिका के द्वारा निर्मित देवी अहिल्याबाई होल्कर के नए स्मारक का उद्घाटन भी कर कर सकते है। इस स्मारक और आसपास के चौराहे का सौंदर्यकरण पाल समाज के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना को गति देने में भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल की पहल निर्णायक रही। उनके प्रस्ताव और मुख्यमंत्री से की गई विशेष वार्ता के बाद मुजफ्फरनगर को नवयुग पालिका योजना के तहत स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया। 23 मार्च को यूपी कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दी, और करीब 70 करोड़ रुपये की पंचवर्षीय कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है।

सभासदों ने की हुई है शिकायत और जांच कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सभासद अमित कुमार, देवेश कौशिक, रितु त्यागी, अर्जुन कुमार, सुनीता के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौन्दर्यीकरण को लेकर नगर पालिका ईओ से शिकायत की गई है। सभासदों ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौन्दर्यकरण हेतु नगरपालिका द्वारा 16 मई 2025 को एक टेन्डर पास किया गया था। उक्त टेन्डर में देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौन्दर्यकरण व अहिल्याबाई की मूर्ति लगाने का कार्य पास किया गया था। उक्त टेन्डर में कार्य की अनुमानित लगात करीब 33,24,967 रूपये पास की गयी थी। नगर पालिका द्वारा पास किये गये अधिकृत नक्शे के अनुरूप व टेन्डर में दिये गये मैटिरियल की मानकों के अनुसार निर्माण कार्यों में मैटिरियल प्रयोग नहीं किया गया है। सौन्दर्यकरण के निर्माण कार्य में प्रयोग किये जा रहे मैटिरियल की गुणवत्ता टेन्डर में दिये गये मानकों के अनुसार प्रयोग नहीं की गयी है। घटिया किस्म का मैटिरियल पत्थर आदि प्रयोग किया गया है। सभासदों ने उक्त मैटिरियल की जांच आईआईटी लैब रूडकी द्वारा कराने की मांग की हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल