मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
सरकारी धनराशि से हो रहे निर्माण कार्य व विकास कार्यो में भ्रष्टाचार पूरी तरह से फेल गया है। अफसरों की लापरवाही के कारण यह चरम सीमा पर पहुंच गया है। जनपद में भ्र्ष्टाचार को लेकर कई मामले पूर्व में भी प्रकार में आये है। कुछ मामलो में सख्त कार्यवाही हुई है तो कुछ मामलों में कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई है।


अब लोक निर्माण विभाग का एक मामला प्रकाश में आया है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा करीब दो सप्ताह पहले बनाई गई सड़क पर घास उग गया। जब यह मामला चर्चा में आ तो संबंधित ठेकेदार के द्वारा सड़क पर उगे घास को फुंकने के लिए दवाई का छिडकाव कराया गया। गांव पीनना निवासी सुमित मलिक का कहना है कि लोक निर्माण विभाग भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रहा है।

गांव पिनना से सलेमपुर तक 3 किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग ने बनाई गई है। इस सड़क को बने हुए अभी दो सप्ताह हुए है और सड़क में घास उग गई है।
इस मामले में गांव पिन्ना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक ने शासन और प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। इसको बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस कंपनी के द्वारा यह सड़क बनाई गई है उसके खिलाफ जांच करने के उपरांत कानूनी कार्यवाही की जाए। शिकायत होने के बाद गुरुवार को विभाग और ठेकेदार के द्वारा सड़क पर उगी घास को फुंकने के लिए दवाई का छिडकाव कराया गया। सुमित मलिक का कहना है कि लोक निर्माण विभाग अपनी गलती और भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास कर रहा है।






