मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर जांच पडताल शुरू कर दी है। इस विशेष अभियान के पहले दिन एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने स्कूलों में पहुंच कर जांच की है।


पहले दिन पांच स्कूलों के 60 वाहनों का निरीक्षण किया गया है। वहीं जांच के लिए सभी संबंधित दस्तावेज भी लिए गए है। परिवहन विभाग ने सभी स्कूलों को यूपी-आईएसवीएमपी पोर्टल पर स्कूली वाहनों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए है। दो दिन के अंदर पूरा डाटा दर्ज कराना होगा। इस पोर्टल के द्वारा स्कूली वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा और परमिट आदि दस्तावेजों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 160






