Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का निरीक्षण

 निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा  निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्य की गति का गहन निरीक्षण करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इसके उपरांत डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का भी निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बहेड़ी रोहाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं तथा मरीजों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाया जाए एवं जनजागरूकता बढ़ाई जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आमजन को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल