Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण

जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार बीरेन्द्र कुमार सिंह,  जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा व अन्य प्रशासनिक अधीकारी द्वारा जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया गया।

डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, व लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण के द्वारा उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि बन्दी अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो।  डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया

जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें।

डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल