मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को मेरठ में सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह में फाउंडेशन वॉल से जाट शब्द हटाने पर हंगामा हो गया। जाट शब्द हटाने पर लोग बुरी तरह से भडक गए। गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए। उक्त लाेगों का आराेप है कि पुलिकस प्रशासन के द्वारा जान बूझकर हमारे समाज को नकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे महाराजा श्री का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करीब 40-45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस बीच एसडीएम सरधना उदित नारायण गुस्साए लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उक्त शब्द को 10 दिन में लगा दिया जाएगा।

Author: hindustancitynews
Post Views: 78






