Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई: छपार पुलिस ने 02 युवकों को पकड़ा, बाइक की सीज

स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई: छपार पुलिस ने 02 युवकों को पकड़ा, बाइक की सीज

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में थाना छपार पुलिस द्वारा सडक पर खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले 02 नवयुवकों को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त स्टंटबाज बरला-बसेडा मार्ग पर मोटरसाइकिल से जानलेवा करतब दिखाते हुए न केवल अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान को भी खुलेआम खतरे में डाल रहे थे। इनका स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर व थानाध्यक्ष छपार  मोहित कुमार के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पहचान सुनिश्चित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

*1.* वसीम पुत्र नसीम निवासी हजारा ग्रांट थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
*2.* जुनैद पुत्र अनीस निवासी बसेडा थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर

पुलिस द्वारा स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि जनपद में सड़क को स्टंट का मंच बनाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा किसी भी सूरत में आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टंटबाजी, हुड़दंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल