Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन अलमासपुर में संपन्न

नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन अलमासपुर में संपन्न

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज़

जनपद मुजफ्फरनगर के अलमासपुर गांव में आज नवशक्ति यात्रा के पांचवें दिन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 180 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस सराहनीय पहल की शुरुआत समाजसेवी ममता अग्रवाल, जो कि भाजपा जिला मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी हैं, द्वारा की गई है। उनके नेतृत्व में यह यात्रा लगातार महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए ब्लड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई एवं कैल्शियम, आयरन तथा मल्टीविटामिन का वितरण भी किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नीति अग्रवाल , सोनिया लूथरा , संतोष शर्मा , रेखा अग्रवाल , रेणु चौधरी , मोनाली , सीमा , साधना मेहता आदि समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महलियाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त होती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगी। अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल