हिमाचल। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में शनिवार की देर रात में भूकंप के झटके लगे है। भूकम्प के झटकों को लेकर हड़कम्प मच गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। वहीं, भूकंप का समय रात 12 बजकर 15 मिनट दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि झटके कुछ ही सेकंड के लिए आये है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र मंडी में 31.47 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई। तीव्रता कम रहने की वजह से इसका व्यापक असर महसूस नहीं किया गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Author: hindustancitynews
Post Views: 135






