Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों व नामित सभासदों का सम्मान

भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों व नामित सभासदों का सम्मान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी और नगरीय निकायों में नामित सभासदों के सम्मान में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विशेष चर्चा हुई।


जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित परिचय बैठक एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी और राकेश आडवानी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कोआॅपरेटिव बैंक चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।


नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर विनीत कात्यान, रोहिताश पाल, विजय प्रजापति, आंचल तोमर, अंजली चौधरी, श्वेता कौशिक, विशाल गर्ग और सचिन कुमार पावटी शामिल हैं। जिला महामंत्री के रूप में शरद शर्मा, संजय गर्ग और सुनील दर्शन को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर विनीत चौहान, ममता अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, प्रमेश सैनी, अनुज सहरावत और सुरेंद्र कश्यप को नियुक्त किया गया। इसके अलावा अमरजीत गुर्जर को कोषाध्यक्ष, पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी, पंकज महेश्वरी और अरुण शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, पुरोहित उटवाल को आईटी संयोजक, सर्वेश कुमार को कार्यालय प्रभारी तथा रक्षित नामदेव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इन सभी को अतिथियों ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले की दो नगर पालिका परिषदों और आठ नगर पंचायतों में राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों का भी परिचय कराया गया और उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी से मिलकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत वाजपेयी ने संगठन में सभी को जोड़कर चलने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का काम बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसके लिए हमें ईमानदार और परिश्रमी होना है, ध्यान केवल एक ही रखना हैकि हमें संगठन के प्रति समर्पित रहना है और केवल संगठन को देखना है, व्यक्ति विशेष को नहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सभासदों का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, राजू अहलावत, प्रवीण खेडा, अमित शास्त्री, दीपक मित्तल, अनिल वर्मा, विजय जैन, विनोद सैनी, विजेश रस्तौगी, अनिल त्यागी, प्रमोद राठी, शोभित गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, गीता जैन, बबीता गुप्ता, बबली राणा, बॉबी सिंह, रजत धीमान, रेखा वर्मा, विशाखा त्यागी, श्याम रहेजा, पंकज अपवेजा, प्रवीण शर्मा, विनय घई, सागर, विकास खटीक, मालती खटीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल