Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसपी सिटी ने शहर कोतवाली में पुलिस बल को किया ब्रीफ

एसपी सिटी ने शहर कोतवाली में पुलिस बल को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर  सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया। इस दौरान एसपी सिटी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को त्यौहार के दौरान सतर्कता, मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान उनके द्वारा संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, ईदगाहों एवं प्रमुख मार्गों पर भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित रहने, वायरलेस सेट के माध्यम से निरंतर संपर्क में रहने एवं उच्चाधिकारियों को समय-समय पर स्थिति से अवगत कराते रहने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल