Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीडीओ ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, खिलाडियों से प्राप्त किया परिचय

सीडीओ ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, खिलाडियों से प्राप्त किया परिचय

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन  20 से 22 मार्च 2026 तक चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन  मुख्य अतिथि कंडारकर कमल किशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि  संजीव बालियान अर्जुन अवॉर्डी एवं अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अतिथि  जितेंद्र यादव क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर एवं मेरठ मंडल राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मंडल द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

उक्त प्रतियोगिता में आए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं अतिथि एवं निर्णायकों का स्वागत बुके एवं मोमेंटो एवं पटका पहनकर  भूपेंद्र सिंह यादव प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी एवं कुमारी पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सवागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में  राजीव कुमार बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता का मैच दिनांक 21 मार्च 2026 को पूल ए पर मुजफ्फरनगर सहारनपुर पूल B पर मेरठ बागपत पूल C पर गाजियाबाद मथुरा एवं सुल्तानपुर पूल dpr बिजनौर शामली एवं हापुड़ के मध्य कबड्डी मैच कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल