मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तन सिटी न्यूज


बारिश होने पर जनपद की बिजली आपूर्ति काफी प्रभावित रही है। कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन होने से सप्लाई बाधित रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पडा है। हालाकि दोपहर तक पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने फाल्ट और बे्रकडाउन को सहीं करते हुए सप्लाई को चालू किया।
गुरुवार की रात्रि से रिमझिम बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी पूरे दिन रिमझिम बारिश रही है। ऐसे में जनपद की बिजली आपूर्ति काफी प्रभावित रही है। बारिश के कारण नरा, बधाईकलां, जौली रोड, भोपा रोड, मेरठ रोड, रूडकी रोड आदि स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के कारण ब्रेकडाउन रहा है। इतना ही नहीं मिमलाना रोड, शामली रोड, रूडकी रोड, माहवीर चौक, सुजडू, जानसठ रोड, गांधी कालोनी, मंडी समिति, टीपी नगर, रोहाना, पचेंडा आदि बिजलीघरों से दिन में घंटो सप्लाई प्रभावित रही है। कुछ बिजलीघरों में फीडर में फाल्ट होने से भी आपूर्ति बाधित रही है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा बारिश में काम करते हुए सप्लाई को चालू किया गया है।







