Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पावर कारपोरेशन के मेगा कैम्प में राज्यमंत्री कपिल देव ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्या, 108 शिकायत का हुआ निस्तारण

पावर कारपोरेशन के मेगा कैम्प में राज्यमंत्री कपिल देव ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्या, 108 शिकायत का हुआ निस्तारण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पावर कारपोरेशन के द्वारा मेगा कैम्प का आयोजन टाउन हाल में किया गया। मेगा कैम्प में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना है। मेगा कैम्प में करीब 108 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। वहीं 122 उपभोक्ताओं के मोबाइल पर यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप इंस्टॉल किया गया है।


विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एक ‘मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। टाउन हॉल में पावर कारपोरेशन का मेगा कैम्प सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला है। मेगा कैम्प में सभी उपभोक्ताओ के विद्युत बिल जमा करने, बिल संशोधन, नये संयोजन निर्गत करने, सोलर सम्बन्धी शिकायतें, लोड बढ़ाने, मीटरिंग सम्बन्धी समस्याएं एवं अन्य वाणिज्यिक शिकायतों का निस्तारण किया गया। मेगा कैम्प में 25 शिकायतें बिल संशोधन, 76 शिकायतें मीटरिंग सम्बन्धी, 07 शिकायत विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी का निस्तारण किया गया।

122 उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप इंस्टॉल कराये गये। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाये रखने हेतु स्मार्ट मीटर ऐप वैलेट में पर्याप्त पॉजिटिव बैलेंस रखने के लिए प्रेरित किया गया। उपभोक्ताओं को सूचित किया कि विद्युत सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए 1912 हैल्पलाईन नम्बर पर शिकायत दर्ज करा सकते है। वहीं नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी शिकायत दर्ज कराने हेतु उपकेन्द्रों पर तैनात अवर अभियन्ता से सम्पर्क कर शिकायत का निस्तारण करा सकते है। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव, संजय कुमार गुप्ता, एक्सईएन कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल