मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कई उपभोक्ता काउंटर पर पैसे जमा कर रहे हैं, लेकिन यदि राशि एरियर में जमा की जाती है तो नेगेटिव रिचार्ज पॉजिटिव नहीं हो पाता और मीटर चालू नहीं होता है। इसलिए सबसे पहले रिचार्ज अमाउंट को पॉजिटिव करना अनिवार्य है। उपभोक्ता का 10 हजार रुपए एरियर पेंडिंग पर 15 प्रतिशत नेगेटिव अमाउंट का रिचार्ज एक्स्ट्रा होगा। 15 हजार रुपए एरियर पेंडिंग पर 20 प्रतिशत नेगेटिव अमाउंट का रिचार्ज एक्स्ट्रा होगा। वहीं 15 हजार रुपए से अधिक एरियर पेंडिंग पर 35 प्रतिशत नेगेटिव अमाउंट का रिचार्ज एक्स्ट्रा होगा। उन्होंने बताया कि एरियर पेंडिंग पर 35 प्रतिशत नेगेटिव अमाउंट का रिचार्ज करना अनिवार्य है। यह अतिरिक्त राशि अपने आप एरियर पेंडिंग में एडजस्ट हो जाएगी।

Author: hindustancitynews
Post Views: 86






