Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिना गेट-वे पोर्टल का प्रयोग किए कर दिया 4.90 लाख का भुगतान, ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

बिना गेट-वे पोर्टल का प्रयोग किए कर दिया 4.90 लाख का भुगतान, ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए विकास खंड खतौली के ग्राम पंचायत अधिकारी आर्यन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इनके द्वारा पंचायत गेट वे पोर्टल का प्रयोग किए बिना करीब 4.90 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। वहीं आरोप पत्र जारी होने के बाद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता, पंचायत गेट-वे पोर्टल को बाईपास कर बार-बार भुगतान किये जाने, विकास कार्यों में रूचि न लेने, शासकीय कार्यों के कियान्वयन में सहयोग न करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर डीपीआरओ ने आर्यन सिंह को सस्पेंड किया है।
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि आर्यन सिंह के द्वारा 18 अगस्त को जुलाई माह में ग्राम पंचायत अम्बरपुर मथेडी से करीब 1,55,700 रुपए का भुगतान ग्राम सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर सिस्टम से पंचायत गेट-वे पोर्टल का प्रयोग करते हुए नही किया। 4 सितम्बर को अगस्त माह में ग्राम पंचायत अम्बरपुर मथेडी से 1,04,000 रुपए का भुगतान, ग्राम पंचायत चन्दसीना से करीब1,75,446 रुपए का भुगतान, ग्राम पंचायत-रामपुर से करीब 55,286 रुपए का भुगतान ग्राम सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर सिस्टम से पंचायत गेट-वे पोर्टल का प्रयोग किए बिना कर दिया। निदेशक पंचायती राज के पत्र के बाद 12 सितम्बर को आर्यन सिंह को आरोप पत्र निर्गत करते हुए 15 दिवस के अन्दर आरोपवार लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, लेकिन उनके द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इस प्रकरण में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड-सदर को जाँच अधिकारी नामित किया गया था। आर्यन सिंह का निलम्बन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मोरना से सम्बद्ध किया गया। वहीं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड-मोरना सन्दर्भित प्रकरण में जाँच अधिकारी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल