Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भगत सिंह रोड पर गिरा विशाल नीम का पेड, टूटा पोल और लाइन, बडा हादसा होने से टला

भगत सिंह रोड पर गिरा विशाल नीम का पेड, टूटा पोल और लाइन, बडा हादसा होने से टला

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार की शाम को भगत सिंह रोड पर अचानक नीम का पेड टूटकर सड़क पर गिर गया। वहीं नीम के पेड की चपेट में आकर बिजली का बडा पोल और लाइन भी सड़क पर गिर गई। इस दौरान बडा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। हालाकि शाम के समय भगत सिंह रोड पर काफी भीड थी, लेकिन बडी दुर्घटना होने से बच गई। पेड और पोल, लाइन के गिरने से भगत सिंह रोड पर जाम लग गई। वहीं बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस और पावर कारपोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
भगत सिंह रोड शहर के मुख्य बाजार में शामिल है। यह सबसे अधिक भीड वाला क्षेत्र है। यहां पर अत्यधिक भीड रहती है। शाम को भीड के कारण यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार की शाम को भगत सिंह रोड पर अचानक नीम का विशाल पेड टूटकर गिर गया। इस दौरान यहां पर अफरा तफरी मच गई। वहीं नीम के पेड की चपेट में बिजली का बडा पोल और लाइन भी टूटकर गिर गई। बिजली का पोल ई रिक्शा पर गिरा, लेकिन इस दौरान कोई दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। इस हादसे के बाद भगत सिंह रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और पावर कारपोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पोल और लाइन को सहीं कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर सप्लाई दुरूस्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल