Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » छह विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख से अधिक मतदाताओं का सर्वे शुरू

छह विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख से अधिक मतदाताओं का सर्वे शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार से प्रशासन के द्वारा मतदाता सूची का सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में वोटरों की छटाई और सत्यापन का कार्य किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 21 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। इस अभियान चार नवम्बर से चार दिसम्बर तक चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में निर्वाचन कार्यालय ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। सोमवार को जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के लिए लगाये गये 1982 बीएलओ को सामग्री वितरित करने का काम पूर्ण किया गया। एसआईआर साल 2003 की वोटर लिस्ट के मुख्य आधार पर किया जा रहा है। यह वोटरों का एक विशु डाटाबेस जुटाने का बड़ा अभियान है। एसआईआर अभियान में जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकृत 21 लाख 12 हजार 585 मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जायेगा। इसमें 11 लाख 24 हजार 371 पुरुष और 09 लाख 88 हजार 90 महिला मतदाता शामिल हैं। सर्वाधिक 03 लाख 97 हजार 500 मतदाता बुढ़ाना और सबसे कम 03 लाख 26 हजार 988 मतदाता मीरापुर विधानसभा में पंजीकृत हैं। मंगलवार को निर्वाचन विभाग पोलिंग बूथों का पुनरीक्षण कार्य भी प्रारम्भ कर रहा है। 5 से 8 दिसंबर तक प्राप्त डाटाबेस की जांच और ड्राफ्ट रोल की तैयारी होगी। 9 दिसम्बर को ड्राफ्ट रोल का प्रकाश होगा। 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक मतदाता दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक ईआरओ दावे और आपत्तियों का निस्तारण और 7 फरवरी 2026 का मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।

इन्होंने बताया
एसआईआर का यह अभियान न केवल नए वोटरों को जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि मृत, स्थानांतरित या दोहरे नामों को सूची से हटाने में भी मददगार साबित होगा। चुनावी पारदर्शिता और सटीक मतदाता सूची की दिशा में यह कवायद जनपद के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
संजय सिंह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल