Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एक दिन के लिए डीसी एनआरएलएम बनी आकांश पाल धनगर

एक दिन के लिए डीसी एनआरएलएम बनी आकांश पाल धनगर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मिशन शाक्ति फेज 5.0 अभियान के दौरान एक दिन के लिए छात्रा आकांशा पाल धनगर डीसी एनआरएलएम बनी है। उन्होंने विकास भवन पहुंच कर उपायुक्त स्वत: रोजगार की कुर्सी पर बैठते हुए विभागीय काम काज को समझा। वहीं कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक भी की है।
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत एसडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा आकांशा पाल धनगर एक दिन के लिए डीसी एनआरएलएम बनी है। डीसी एनआरएलएम दिग्विजय नाथ तिवारी ने आकांशा पाल धनगर को बुके देकर सम्मान किया। कक्षा 12 की छात्रा आकांशा पाल आदर्श कालोनी की निवासी है और उनके पिता सुनील कुमार पाल बिजनेसमैन है। आकांशा पाल ने कुर्सी पर बैठ कर डीसी एनआरएलएम के काम काज का समझा है। इस योजना से महिलाए कैसे आत्मनिर्भर बन रही है यह आकांशा पाल ने समझा है। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में कितने स्वयं सहायता समूह है इस संबंध में जानकारी ली है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि इस योजना की जानकारी प्रत्येक महिला को होनी चाहिए। इसके लिए गांव दर गांव जाकर इस का प्रचार प्रसार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल