Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एक रुपए सगाई व भात शगुन लेकर दहेज मुक्त विवाह की अनूठी पहल

एक रुपए सगाई व भात शगुन लेकर दहेज मुक्त विवाह की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


आज के युग में गुर्जर समाज से पावर कारपोरेशन में ठेकेदार चरण सिंह गुर्जर ने अपनी पुत्र अंशुल गुर्जर की शादी के लिए एक रुपए लगन सगाई व एक रुपए भात शगुन लेकर दहेज मुक्त विवाह की अनूठी पहल की है। उनके दहेज मुक्त विवाह के निर्णय की सभी सराहना कर रहे है। इस शादी को लेकर अभी हाल में 29 अक्टूबर को सगाई की रस्म पूरी की गई है।
ठेकेदार चरण सिंह गुर्जर मूल रूप से गांव दाहखेडी के रहने वाले है, लेकिन वर्तमान में वह शहर के मोहल्ला कमल नगर में रह रहे है। उनके सुपुत्र अंशुल गुर्जर का विवाह कुमारी वंशिका मोतला (तनु) पुत्री बबीता देवी ग्राम टिटोडा, खतौली के साथ आगामी 02 नवम्बर को संपन्न होने जा रही है। इस शुभ विवाह की लगन-सगाई 29 अक्टूबर को शशि फार्म हाउस में संपन्न हुई। कार्यक्रम में चरण सिंह गुर्जर व उनके पुत्र अंशुल गुर्जर ने 1 रुपया लगन सगाई एवं 1 रुपया भात शगुन लेकर दहेज मुक्त विवाह का एक अनूठा और प्रेरणादायक गुर्जर समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, डॉ कलम सिंह, प्रोफेसर रामपाल सिंह, सूरत सिंह वर्मा, सोनपाल सिंह , धर्मवीर, मनोज धामा, मास्टर पुष्पेंद्र , सुंदरपाल सिंह, हरकरन सिंह,महेंद्र सिंह राठी, मास्टर बालक राम , जसवीर सिंह, जई कमल,रवि सतीश चपराना, कपिल चपराना, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल