Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसानों के लिए खुशखबरी, गन्ना मूल्य में हुई 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि

किसानों के लिए खुशखबरी, गन्ना मूल्य में हुई 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए 30 रुपए कुंतल की वृद्धि ऐतिहासिक, गन्ना किसानों को होगा लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक्त, ऐतिहासिक फैसले के लिए  सीएम योगी आदित्यनाथ का गन्ना किसानों की और से हार्दिक आभार है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख गन्ना किसान है। प्रदेश में 122 शुगर मिल संचालित है
गन्ना लाभग 50 लाख किसान मजदूरों के परिवारों के भरण पोषण का साधन है। उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन के साथ साथ गुड खांडसारी में भी अव्वल प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में गन्ना एवं गन्ना किसानों का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष लगभग औसतन 1000 लाख मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन होता है
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि का फैसला स्वागत योग्य है। इस निर्णय से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी साथ में उद्योग को भी मक्का, पापुलर, व्यावसायिक नेपियर घास आदि से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए भी आसानी होगी, जिससे आगमी वर्षों में भी भरपूर गन्ना मिलता रहेगा। इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक लाभ लाभ होगा ।
साथ ही साथ हम हाल में ही किसानों को रबी की फसलों में 50%अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते है । उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली, उत्तर प्रदेश में यूरिया के दाम कम करने, किसानों की ऋण माफी जैसे अनेक कार्य किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए किए है।
इसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल