मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


विकासखंड जानसठ के खादर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर द्वारा ट्रैक्टर से समस्त संबंधित अधिकारी गणों के साथ गांव का जायजा लिया गया खादर क्षेत्र में मौके पर गंगा के किनारे खादर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखा गया तथा समस्त प्रशासनिक अधिकारियों सिंचाई विभाग के अभियंताओं को गंगा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह से स्थिति कुछ ठीक हुई है उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा ग्रामीणों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है चिकित्सा कैंप को भी सक्रिय कर दिया गया है मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर द्वारा देवल गांव में बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया गया और उसमें बाढ़ पीड़ितों को रहने की व्यवस्था के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए







