Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बड़कली में स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में पूजा अर्चना को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बड़कली में स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में पूजा अर्चना को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शहर कोतवाली के गांव बडकली में स्थित प्रचीन पीपलेश्वर महादेव मंदिर में श्री खाटूश्याम की पूजा अर्चना और दर्शन करने के लिए मंगलवार को एकादशी पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। दूर दराज गांव से श्रद्धालु श्री खाटूश्याम भगवान के दर्शन के लिए विभिन्न संसाधनों से मंदिर परिसर में पहुंचे। दिनभर मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड लगी रही। मंदिर में कीर्तन का भी आयोजन किया।

श्री खाटू श्याम के भंजनों पर श्रद्धालू झूम उठे। आचार्य पंडित श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि श्री खाटूश्याम की पूजा करने के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड बढती जा रही है। मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई जा रही है। यहां पर श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूर्ण हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल