Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रस्तावित नए परिसीमन को लेकर आयी सभी 27 आपत्तियों का हुआ निस्तारण

प्रस्तावित नए परिसीमन को लेकर आयी सभी 27 आपत्तियों का हुआ निस्तारण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन को लेकर आयी सभी 27 आपत्तियां का निस्तारण हो गया है। जिला पंचायत के 15 वार्ड और बीडीसी के एक वार्ड को लेकर आपत्ति आयी थी। इन सभी आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया है। वहीं पत्रावली डीएम के समक्ष पेश की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नए प्रस्तावित परिसीमन के बाद जिला पंचायत के वार्डों में कटौती हुई है। पूर्व में जिला पंचायत के 43 वार्ड थे, लेकिन अब तीन वार्डों की कटौती हुई है। अब जिला पंचायत में 40 वार्ड रह गए है। नए परिसीमन में वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में परिवर्तन हुआ है। वहीं 11 गांव नगर पालिका मुजफ्फरनगर में शामिल होने पर 487 ग्राम पंचायत रह गई है। वार्डों के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। पांच दिनों में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 26, 33, 29, 30, 31, 36, 37, 38 में कुल 26 आपत्तियां आयी थी। वहीं चरथावल बीडीसी के वार्ड 11 में एक आपत्ति आयी थी। इस तरह से कुल 27 आपत्तियां प्राप्त हुई। समिति के द्वारा सभी आपत्तियों पर सुनवाई की गई। डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि सभी 27 आपित्तयों का निस्तारण हो गया है। अब छह से दस अगस्त तक सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल