Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका में चला प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर हस्ताक्षर अभियान

पालिका में चला प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर हस्ताक्षर अभियान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्लास्टिक मुक्त मुजफ्फरनगर शहर की दिशा में अपने संकल्प को दोहराया और सभी सभासदों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्लास्टिक हटाओ प्रकृति बचाओं का एक प्रेरक संदेश दिया। वहीं पालिका के अधिकारियों के साथ कांवड यात्रा के संबंध में बैठक की।
सोमवार को सभागार में प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान के अंतर्गत नगरवासियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से दूर रहने के लिए जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन हमारी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की ज़रूरत है। इस पहल के ज़रिये यह उम्मीद की जा रही है कि शहरवासी भी इस जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनेंगे। चेयरपर्सन, ईओ, सभासद और गणमान्य लोग व अधिकारी, कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई और हस्ताक्षर कर प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस दौरान सभासद कुसुमलता पाल, बबीता, देवेश कौशिक, रजत धीमन, अन्नू कुरैशी, विजय कुमार, शौकत अंसारी, योगेश मित्तल, अनुज कुमार, प्रशांत गौतम आदि मौजूद रहे। उधर चेयरपर्सन ने सभी विभागध्यक्षों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की। बैठक में जल निकासी, सफाई, पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल