Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पालिका में डा. अतुल का खेल, ईओ ने जिस हटाया उसे ही बना दिया कार्यवाहक सफाई नायक

पालिका में डा. अतुल का खेल, ईओ ने जिस हटाया उसे ही बना दिया कार्यवाहक सफाई नायक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

तत्कालीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार नगर पालिका में सफाई नायक बनाने का खेल कर गए। जिसे ईओ ने कार्रवाई करते हुए हटाया था, डा. अतुल कुमार उसी कर्मचारी को कार्यवाहक सफाई नायक बना गए और उसकी तैनाती वार्ड सात में कर दी। सफाई कर्मचारियों के द्वारा इस मामले की शिकायत ईओ से की गई तो यह प्रकरण प्रकाश में आया।
नगर पालिका में तत्कालीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार के खेल बडे निराले रहे है। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी उनके भेद को नहीं जान पाया है। पूर्व में पैसे लेकर एक सफाई कर्मचारी को कार्यवाहक सफाई नायक के पद पर नियुक्त करने की पोल खुली थी, लेकिन कोई भी गंभीर कार्यवाही नहीं होने के कारण यह मामला दब गया। अब फिर से ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। वार्ड सात में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ईओ के कार्यालय में पहुंचा। उसने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को बताया कि सफाई नायक विरेन्द्र कुमार उसे परेशान कर रहा है। ईओ ने कहा कि पूर्व में विरेन्द्र कुमार को सफाई नायक के पद से हटा दिया गया था। अब वह सफाई नायक नहीं है। बाद में ईओ ने जांच पडताल कराई तो संज्ञान में आया कि तत्कालीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार विरेन्द्र को फिर से कार्यवाहक सफाई नायक बनाकर गए है। वहीं उसकी तैनाती वार्ड सात में की है। ईओ ने इस मामले में कांवड के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल