Home » Uncategorized » चेरयपर्सन ने तीन वार्डों का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या के समाधान को दिए आदेश

चेरयपर्सन ने तीन वार्डों का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या के समाधान को दिए आदेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जलभराव की समस्या को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और उनके पति भाजपा वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप व नगर पालिका ईओ के साथ शहर के तीन वार्डों का निरीक्षण किया। इस बीच स्थानीय लोगों ने नाला और सीवर आदि की सफाई न होने के संबंध में शिकायत की है। चेयरपर्सन ने अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
शनिवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के वार्ड संख्या 15, 21 और 34 के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों रामपुरी, लद्दावाला नई बस्ती, शाहबुदीनपुर, एकता विहार रूड़की रोड आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासदों और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व अधिकारियों सहित करीब तीन घंटे तक जनता के बीच रहीं। गली-गली पैदल भ्रमण करते हुए उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी जुबानी ही समस्याओं को समझने का प्रयास किया। आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली में पालिका की भूमि की गहराई को लेकर लोगों ने उसका भराव कराने की मांग की। वहीं सीवर और नालों की सफाई, कई स्थानों पर टूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों तथा नालियों के निर्माण की आवश्यकता को उनके सामने रखा। यहां पर तत्काल ही सीवर सफाई के लिए टीम को लगाया गया। नाला और सीवर निर्माण के साथ ही सड़क और नाली निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को नालों में गन्दगी और गोबर बहाने वालों के साथ ही नालों पर अतिक्त्रमण कर सफाई को बाधित करने वालों के खिलाफ चालान कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान भाजपा नेता विकल्प जैन, मनोज शर्मा, मालती शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, सुनीता, शहजाद चीकू, मोहित मलिक, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, एई जल सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका चेयरपर्सन ने बताया
सीवर लाइनों की सफाई मैनुअली नहीं की जा सकती है। ऐसे में पालिका सुपर शोकर मशीन खरीदने की तैयारी कर रही है। जिस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। छह माह से नाला गैंग लगाकर नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। नालों कूड़ा करकट, दुकानों का प्लास्टिक वेस्ट, थर्माकोल आदि ना डाले। इससे पानी की निकासी प्रभावित होती है।
मीनाक्षी स्वरूप, चेयरपर्सन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल