Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कम्पनी की कार्य प्रणाली से परेशान भाजपा सभासद राजीव शर्मा अपने वार्ड में स्वयं कराएगे डोर टू डोर कूडा कलेक्शन

कम्पनी की कार्य प्रणाली से परेशान भाजपा सभासद राजीव शर्मा अपने वार्ड में स्वयं कराएगे डोर टू डोर कूडा कलेक्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जेएस एनवायरो सर्विसेज कम्पनी की खराब कार्य शेली से नाराज भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने अपने वार्ड में स्वयं डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कराने का निर्णय लिया है। वहीं टिपिंग फीस के रूप में नगर पालिका को पांच हजार रुपए प्रतिमाह देने के लिए कहा है। उन्होंने कम्पनी के खिलाफ चेयरपर्सन से शिकायत की है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई है।
शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन और डलावघरों से कूडा उठाने के लिए जेएस एनवायरो सर्विसेज कम्पनी का नगर पालिका के साथ तीन साल के लिए अनुबंध हुआ है। इस कम्पनी के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था अच्छी तरह से नहीं संभाली जा रही है। शहर के 55 वार्डों से नियमित रूप से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन नहीं हो रहा है। वहीं डलावघरों से भी कूडा नहीं उठ रहा है। वार्ड 25 दक्षिणी कृष्णापुरी से भाजपा सभासद राजीव शर्मा कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खडे किए है और कडी नाराजती जताई है। उन्होंने इस संबंध में चेयरपर्सन को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए एक ही गाड़ी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड में कंपनी की गाड़ी नहीं चाहते, उनको हटवा लिया जाये और वो खुद ही अपने संसाधन से घर-घर कूड़ा कलेक्शन कराने के साथ ही प्रत्येक माह सितम्बर से पालिका को टिपिंग फीस के रूप में पांच हजार रुपये का भुगतान करने को तैयार हैं। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गंभीर रूप से संज्ञान लेकर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी को तत्काल करते हुए फटकार लगाई है। कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल