मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।
बैठक में सीडीओ द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी को जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वयक स्थापित करते हुए कायाकल्प के 18 बिन्दु के संतृप्तीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने कायाकल्प के सम्बन्ध में प्रत्येक 15 दिवस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ रिव्यू बैठक कराने के निर्देश दिये। नैफेड द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषाहार की आपूर्ति समय से न किये जाने पर नैफेड प्रभारी एवं निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, लखनऊ को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं को प्रत्येक माह आंगनवाडी केन्द्रों के निरीक्षण करते हुए आख्या जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु आवश्यक एमसीपी कार्ड उपलब्ध न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को एमसीपी कार्ड तत्काल प्रिन्ट कराकर एएनएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।







