हापुड। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एंटी करप्शन टीम ने हापुड में 50 हजार की रिश्वत लेते हुए कानूनगो बिजेंद्र को रंगे हाथ पकडा है। टीम ने धौलाना तहसील में तैनात एक भ्रष्ट कानूनगो बिजेंद्र को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। बताया जा रहा है कि कानूनगो जमीनी मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर पीड़ित से कर रहा था रिश्वत की मांग!

पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा!
रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने कानूनगो को मौके से ही किया गिरफ्तार!
सूचना मिलते ही कई लेखपाल मौके पर पहुंच गए!
लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया!
उन्होंने टीम की कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की!
हालांकि एंटी करप्शन टीम कानूनगो को अपने साथ लेकर थाने पहुंची!
थाने में आरोपी कानूनगो से पूछताछ की जा रही है!
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 154






